नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भयानक बाढ़ के मद्देनजर जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर
देवभूमि टुडे
चंपावत/देहरादून। नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में अचानक आई भयानक बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति को देखते हुए उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (USDMA) ने उत्तराखंड के नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
यदि कोई उत्तराखंड का नागरिक नेपाल के प्रभावित क्षेत्र में फंसा हुआ है अथवा किसी व्यक्ति के संबंध में कोई जानकारी साझा करना चाहते हैं, तो राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र देहरादून के इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र देहरादून के हेल्पलाइन नंबर:
0135-2710334, 2710335
2664314, 2664315, 2664316, 8218867005
इसके अलावा टोल फ्री नंबर 1070 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
© 2026. All Rights Reserved.