Sunday Jul 12, 2026

UPCL के प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी ने किया अमोड़ी के प्रस्तावित उपकेंद्र का मुआयना

देवभूमि टुडे

चंपावत। UPCL (उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड) के प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी ने अमोड़ी क्षेत्र के प्रस्तावित विद्युत उपकेंद्र का मुआयना किया। उन्होंने भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने और निर्माण कार्य के लिए निविदा संबंधी औपचारिकताएं समयबद्ध ढंग से पूरी करने के निर्देश दिए। ध्यानी ने आज 12 जुलाई को प्रस्तावित भूमि की उपयुक्तता, पहुंच मार्ग, बिजली अवसंरचना और उप केंद्र निर्माण की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

निरीक्षण करते MD पीसी ध्यानी।

DM मनीष कुमार ने विद्युत उपकेंद्र के लिए भूमि उपलब्ध कराने के संबंध में दिए गए आश्वासन के क्रम में प्रस्तावित भूमि का अवलोकन किया। इस अवसर पर उपकेंद्र की स्थापना से जुड़े विभिन्न तकनीकी एवं प्रशासनिक पहलुओं पर चर्चा की गई। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता रुद्रपुर के एनएस टोलिया, टनकपुर के अधीक्षण अभियंता डीके जोशी, अधीक्षण अभियंता (सेकेंडरी) अमित कुमार कटारिया, अधीक्षण अभियंता (सिविल) मोहम्मद सलीम, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरणखंड चंपावत विजय कुमार सकारिया और अधिशासी अभियंता (सेकेंडरी) डीडी पांगती, उपखंड अभियंता संजय भंडारी, जेई अमरनाथ आदि मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.