पूर्णागिरी स्ट्रीटलाइट कार्य 30 अक्टूबर तक पूरा करें: MD पीसी ध्यानी
अमोड़ी एवं ललुवापानी के प्रस्तावित विद्युत उपकेंद्रों के निर्माण, विभिन्न तोकों के विद्युतीकरण, चंपावत मुख्य बाजार में विद्युत लाइनों को भूमिगत किए जाने के काम की समीक्षा की
देवभूमि टुडे
चंपावत। UPCL (उत्तराखंड पावर कार्पोरेशन लिमिटेड) के प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी ने कहा कि टनकपुर के ककरालीगेट से मां पूर्णागिरी धाम तक प्रस्तावित स्ट्रीट लाइट के काम को इस साल 30 अक्टूबर तक हर हाल में पूरा करने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। MD ध्यानी ने आज 11 जुलाई को चंपावत के दौरे के दौरान विभागीय कामकाज की समीक्षा की।





MD ध्यानी का स्वागत करते जन प्रतिनिधि।
MD ने अमोड़ी एवं ललुवापानी में प्रस्तावित विद्युत उपकेंद्रों के निर्माण, विभिन्न तोकों के विद्युतीकरण और चंपावत मुख्य बाजार में विद्युत लाइनों को भूमिगत किए जाने के काम को तेजी से कराने की हिदायत दी। MD ने क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए सभी कदम उठाने को कहा। उन्होंने बिजली आपूर्ति की वर्तमान स्थिति, क्षेत्र की प्रमुख बिजली संबंधी समस्याओं और जरूरतों की भी समीक्षा की गई। बाद में MD ध्यानी ने सीएम कैंप कार्यालय में जन प्रतिनिधियों से भी वार्ता की।
बैठक के दौरान यूपीसीएल के ED (तकनीकी) एसके टम्टा, रुद्रपुर के मुख्य अभियंता एनएस टोलिया, टनकपुर के अधीक्षक अभियंता डीके जोशी, अधिशासी अभियंता विजय सकारिया, चंपावत के SDO संजय भंडारी, लोहाघाट के मयंक भट्ट और टनकपुर के SDO मनोहर सिंह बृजवाल के अलावा दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडेय, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी,भाजपा चंपावत मंडल के अध्यक्ष सुनील पुनेठा, चंपावत ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रकाश बिनवाल, आनंद अधिकारी, सीएम कैंप कार्यालय के कार्मिक चंदन बोहरा आदि मौजूद थे।
MD ने DM कैंप कार्यालय में जिलाधिकारी मनीष कुमार से भेंट कर स्वीकृत उपकेंद्रों के लिए जमीन उपलब्ध कराने में सहयोग करने का आग्रह किया। DM मनीष कुमार ने दोनों उपकेंद्रों के निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
© 2026. All Rights Reserved.