Sunday Oct 4, 2026

उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के चंपावत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता का बाजपुर तबादला

गोविंद सिंह कार्की चंपावत के नए अधिशासी अभियंता

देवभूमि टुडे

चंपावत। UPCL (उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड) के चंपावत वितरण खंड के EE (अधिशासी अभियंता) विजय सकारिया का स्थानांतरण हो गया। उन्हें यहां से बाजपुर डिविजन भेजा गया है। 

 अधिशासी अभियंता विजय सकारिया।

वहीं उनके स्थान पर विद्युत वितरण खंड के रामनगर के अधिशासी अभियंता गोविंद सिंह कार्की को चंपावत डिविजन स्थानांतरित किया गया है। नवागत EE कार्की ने 1 अक्टूबर को कार्यभार संभाल लिया है।  चंपावत के उपखंड अभियंता आयुष चंद, जूनियर इंजीनियर अमरनाथ सहित अन्य कार्मिकों ने उनका स्वागत किया।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.