Thursday Jul 16, 2026

पूर्णागिरी मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी ने कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का स्वागत किया

बनबसा में शारदा कैनाल के कार्यों की समीक्षा भी की

देवभूमि टुडे

चंपावत/पूर्णागिरी धाम। उत्तर प्रदेश के जलशक्ति कैबिनेट मंत्री और भाजपा के पूर्व अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आज 15 जुलाई को मां पूर्णागिरी धाम के दर्शन किए। उन्होंने देवी मां की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। मंदिर के पुजारी पंडित पीतांबर पांडेय ने पूजा-अर्चना कराई। समूची पूजा-अर्चना करीब 15 मिनट तक चली। मंदिर ने धाम की व्यवस्थाओं पर संतोष

जताया।

 

कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का स्वागत करते पूर्णागिरी मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी।

पूर्णागिरी मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी ने मंदिर की ऐतिहासिकता और आध्यात्मिक महत्व की जानकारी दी। मंदिर समिति ने कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का चुनरी ओढ़ाकर और मां पूर्णागिरी देवी का चित्र भेंट किया। अध्यक्ष पंडित तिवारी के अलावा स्वागत करने वालों में समिति के सचिव पंडित सुरेश तिवारी, पंडित पंकज पांडेय, पंडित हेम पांडेय आदि शामिल थे। इससे पूर्व मंत्री ने कल 14 जुलाई को बनबसा निरीक्षण भवन में शारदा कैनाल के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.