पैतृक गांव पौड़ी के पंचूर में में ली अंतिम सांस
काफी समय से बीमार थीं सावित्री देवी
देवभूमि टुडे
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के परिवार में शोक की खबर है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उत्तराखंड स्थित उनके पैतृक गांव पौड़ी जिले के पंचूर में सावित्री देवी ने अंतिम सांस ली। उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां हरिद्वार में की जाएंगी। इस साल मई में गांव के दौरे के दौरान योगी ने मां से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया था।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का आज 20 नवंबर को 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्होंने शुक्रवार सुबह 11 बजे पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में शोक है। कई मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि कल शनिवार को हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपनी मां से आखिरी मुलाकात इसी साल मई में हुई थी। वे अपने उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर 7 मई को पैतृक गांव पंचूर पहुंचे थे। 8 मई को कार्यक्रमों के बाद वे अपने पैतृक आवास पहुंचे, जहां उन्होंने मां सावित्री देवी का आशीर्वाद लिया था।
© 2026. All Rights Reserved.