Monday Feb 23, 2026

उत्तराखंड युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी का लोहाघाट दौरा

सत्ता में आई, तो गैरसेंण होगी राजधानी

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। उत्तराखंड युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य बनाने के लिए लोगों ने कई सपने बुने थे, लेकिन ढाई दशक बीतने के बावजूद इनमें से अधिकांश अधूरे हैं। लोहाघाट में आज 22 फरवरी को हुई सभा में उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा ने लोगों की भावनाओं और शहीदों का अपमान किया है।

लोहाघाट पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। गांधी चौक में हुई सभा में उन्होंने कहा कि राज्य में युवा काम को तरस रहे है, लोग पलायन कर रहे हैं, भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रदेश की जनता अंदर ही अंदर घुट रही है। उन्होंने दावा किया कि इन टूटे सपनों को सच बनाने का काम सिर्फ UKD कर सकती है। पार्टी सत्ता में आई, तो सपनों का उत्तराखंड बनेगा और राजधानी गैरसेंण होगी। 

उन्होंने लोगों से प्रदेश की खुशहाली और संस्कृति की रक्षा के लिए UKD का साथ देने की अपील की। इस दौरान UKDके केंद्रीय उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह रावत, जिला प्रभारी प्रहलाद सिंह मेहता, रमेश सिंह बिष्ट, दरबान सिंह रजवार, रमेश सिंह बिष्ट, राजेंद्र पुनेठा, नारायण सिंह फर्त्याल, भुवन बिष्ट, चंपावत युवा अध्यक्ष अमित बिनवाल, सौरभ देउपा, हरीश अधिकारी, स्वरुप माहरा, शिवराज बोहरा, महेश डिक्टिया, भुवन चन्द्र, पूरन सिंह रावत, हिमांशु ओली, मनोज जोशी, इंद्रा कुल्याल, पूरन सिंह रावत आदि मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.