जिलाध्यक्ष दीपेश शर्मा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने रैली स्थल पर पहुंच किया समर्थन
UKD के घोषणापत्र में शामिल होगा OPS का मुद्दा
देवभूमि टुडे
चंपावत। NMOPS (पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन) के तहत कर्मचारियों और शिक्षकों के चंपावत में आज हुए विरोध प्रदर्शन को उत्तराखंड क्रांति दल ने समर्थन दिया है। जिले के 54 विभागों के
कार्मिकों द्वारा निकाली गई पुरानी पेंशन बहाली आक्रोश रैली में UKD के जिलाध्यक्ष दीपेश शर्मा ने आंदोलन का समर्थन किया है। कहा कि पार्टी आगामी चुनाव में OPS के मुद्दे को चुनावी घोषणापत्र में भी शामिल करेगी।

जिलाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि 3 दशक और उससे अधिक समय तक सेवा करने वाले शिक्षकों और कार्मिकों को पुरानी पेंशन न देकर नई पेंशन योजना अथवा एकीकृत पेंशन योजना का विकल्प देना उनके साथ नाइंसाफी है। कार्मिकों की पेंशन के आंदोलन में UKD कंधे से कंधा मिलाकर साथ देगी। आंदोलन का समर्थन करने वालों में पार्टी के जिला महामंत्री विपिन शर्मा, चंपावत ब्लॉक के अध्यक्ष पीयूष तिवारी, ओम प्रकाश जोशी, मीडिया प्रभारी विवेक गोस्वामी, संदीप भट्ट, राजू पुनेठा आदि मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.