लोहाघाट में उत्तराखंड क्रांति दल ने आक्रोश रैली निकाली
अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित VVIP को बचाने का लगाया आरोप
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट। भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी रहे दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाने का कांग्रेस और उत्तराखंड क्रांति दल ने विरोध किया है। कहा कि सितंबर 2022 में हुए अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित VVIP के रूप में उनके नाम होने का आरोप लगा था। आज 16 अक्टूबर को उक्रांद ने झोड़ा गाकर सरकार के इस फैसले का विरोध किया। पार्टी ने दुष्यंत गौतम को राज्यपाल के रूप में नियुक्ति को निरस्त करने की मांग की है। पार्टी ने झोड़ा गाकर अंकिता भंडारी को इंसाफ दिलाने के बजाय हत्याकांड में कथित VVIP को बचाने के लिए राज्यपाल बनाने का आरोप लगाया।


उक्रांद जिलाध्यक्ष राजेंद्र पुनेठा के नेतृत्व में अंकिता भंडारी के गुनाहगारों को सजा देने और जांच पूरी नहीं होने तक दुष्यंत गौतम की राज्यपाल के रूप में नियुक्ति नहीं करने की मांग की है। इसे लेकर पार्टी ने लोहाघाट में आक्रोश रैली निकाली। कहा कि सरकार एक और सीबीआई जांच करा रही है, वहीं दूसरी ओर बिना जांच पूरी हुए दुष्यंत गौतम को राज्यपाल जैसे संवैधनिक पद दे रही है। पार्टी ने इस दौरान खास अंदाज मे झोड़ा गाकर अंकिता को इंसाफ दिलाने और दुष्यंत गौतम को प्रदर्शन में उत्तराखंड क्रांति दल जिलाध्यक्ष राजू भैया, जिला प्रभारी प्रहलाद सिंह मेहता, महामंत्री रमेश बिष्ट, दरबान सिंह रजवार, मुख्य संरक्षक गिरधर अधिकारी, लोहाघाट ब्लॉक प्रभारी भुवन चंद्र बिष्ट, रतन सिंह ढेक, लोहाघाट ब्लॉक के सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष गुणानंद जोशी, बाराकोट ब्लॉक के महामंत्री ललित पालीवाल, बारकोट ब्लॉक के उपाध्यक्ष नारायण सिंह अधिकारी, लोहाघाट कार्यालय प्रभारी प्रहलाद सिंह बिष्ट, युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अरूण अधिकारी, आशीष बोहरा, हिमांशु सिंह बोहरा, रोशन सिंह बोहरा, पीयूष सिंह बोहरा, जतिन सिंह बोहरा, चंचल सिंह अधिकारी, आशीष सिंह बिष्ट, करण सिंह सामंत, दीपक मेहरा आदि शामिल थे।
© 2026. All Rights Reserved.