चंपावत जिले की सीटों पर विधानसभा प्रत्याशियों को करना होगा इंतजार
काशी सिंह ऐरी, पुष्पेश त्रिपाठी, आशीष नेगी सहित कई दिग्गजों को मिले हैं टिकट
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह कुंजवाल के भाई दिनेश कुंजवाल को भी जागेश्वर से दिया टिकट
देवभूमि टुडे
चंपावत/देहरादून। 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा में उत्तराखंड क्रांति दल सबसे आगे रहा। आज 31 अक्टूबर को उसने 16 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया। देहरादून के प्रेस क्लब में मीडिया से वार्ता करते हुए पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया। जारी सूची में पार्टी के दिग्गज नेता काशी सिंह ऐरी के अलावा दो बार विधायक रहे पुष्पेश त्रिपाठी के नाम भी शामिल हैं। अलबत्ता इस सूची में चंपावत जिले की दोनों सीटों में से किसी भी सीट पर प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की गई है। वैसे पार्टी की ओर से कहा गया कि शेष सीटों पर दूसरे चरण में प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे।
ये हैं 16 प्रत्याशी और उनकी सीटें:
पिथौरागढ़ से काशी सिंह ऐरी।
द्वाराहाट से पुष्पेश त्रिपाठी।
देवप्रयाग से पूरन सिंह कठैत।
प्रतापनगर से पंकज व्यास।
कर्णप्रयाग से आशीष नेगी।
जागेश्वर से दिनेश कुंजवाल।
राजपुर से देवचंद उत्तराखंड।
सल्ट से प्रताप सिंह।
टिहरी से डीडी पंत।
कपकोट से वरुण चंदोला।
काशीपुर से प्रदीप चंद।
नानकमत्ता से कैलाश सिंह पांगती।
रामनगर से भुवन चंद्र।
देहरादून कैंट से राजेंद्र सिंह नेगी।
खानपुर से रितु कंडियाल जुयाल।
धनोल्टी से चंदन सिंह राणा।
© 2026. All Rights Reserved.