Thursday Mar 19, 2026

UKD ने DM को दिया ज्ञापन

देवभूमि टुडे

चंपावत/पाटी। पाटी ब्लॉक के रमक के शिव आदित्य मंदिर को मंदिर माला में शामिल करने का आग्रह किया गया है। इस संबंध में उत्तराखंड क्रांति दल ने आज 18 मार्च को जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है।

 

शिव आदित्य मंदिर उत्तर भारत का प्रमुख मंदिर है। UKD ने रमक में स्थित इस मंदिर को मंदिर माला से जोडऩे का आग्रह किया है। इससे ये इलाका आध्यात्मिक पर्यटन में पहचान बनाने के साथ क्षेत्र का विकास भी संभव होगा। ज्ञापन देने वालों में उत्तराखंड क्रांति दल के लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष दरवान सिंह रजवार, वरिष्ठ नेता प्रहलाद सिंह मेहता और राजेंद्र पुनेठा उर्फ राजू भैय्या शामिल थे। DM मनीष कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.