Friday May 15, 2026

DM के माध्यम से CM को भेजा 9 सूत्रीय मांग पत्र

समाधान नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

देवभूमि टुडे

चंपावत। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। आज 14 मई को DM के माध्यम से CM को भेजे ज्ञापन में मानदेय, मोबाइल रिचार्ज और आंगनवाड़ी केंद्रों के किराए के भुगतान सहित 9 मांगों को हल करने की मांग की गई है।

ज्ञापन पढ़ते DM मनीष कुमार।

UKD के जिलाध्यक्ष दीपेश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने आंगनवाड़ी संगठन की जिलाध्यक्ष मीना बोहरा के साथ मिलकर भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि मांगों का जल्द समाधान नहीं होने पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के समर्थन में उक्रांद आंदोलन शुरू कर देगा। संगठन की जिलाध्यक्ष मीना बोहरा ने बताया कि जनवरी से अप्रैल तक आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय अब तक लंबित है। PMMVY की प्रोत्साहन राशि में देरी की जा रही है और यहां तक कि सैनेटरी पैड की बिक्री जैसे अतिरिक्त व्यावसायिक कार्यों का बोझ भी कार्यकर्ताओं पर डाला जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल में UKD कोषाध्यक्ष गजेंद्र बोहरा, महामंत्री विपिन शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष ओम प्रकाश जोशी, ब्लॉक उपाध्यक्ष पीयूष तिवारी आदि मौजूद थे। DM मनीष कुमार ने सभी मांगों पर नियमानुसार कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.