चंपावत जिले में 44 परीक्षा केंद्र में हाईस्कूल के 2879 अभ्यर्थी पंजीकृत
43 परीक्षा केंद्र में इंटर के 2477 अभ्यर्थी पंजीकृत
21 फरवरी से शुरू होकर 20 मार्च तक चलेंगी परीक्षाएं
देवभूमि टुडे
चंपावत। उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं आज 21 फरवरी से शुरू हो रही हैं। आज पहले दिन इंटर की ड्रॉइंग एवं पेंटिंग की परीक्षा है। परीक्षा सुबह 10 बजे से 1 बजे तक होगी। हाईस्कूल के पेपर 23 फरवरी से शुरू होंगे। परीक्षाएं 20 मार्च तक चलेंगी।
मुख्य शिक्षाधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि निष्पक्ष और नकल रहित बोर्ड परीक्षा के लिए सभी तैयारी पुख्ता हैं। सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लगाई गई है। चंपावत जिले में 44 परीक्षा केंद्रों में हाईस्कूल के 2879 अभ्यर्थी और 43 परीक्षा केंद्रों में इंटर के 2477 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। डांडा ककनई जीआईसी और खटोली आनंदपुर सरस्वती इंटर कॉलेज को पहली बार परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

© 2026. All Rights Reserved.