Wednesday Sep 16, 2026

काठगोदाम पुलिस और एसओजी की टीम ने 1 किलो 155 ग्राम चरस बरामद की

पाटी से काठगोदाम जा रहे थे दोनों आरोपित, स्कूटी भी सीज

देवभूमि टुडे

चंपावत/काठगोदाम। चंपावत जिले के दो युवकों को चरस सहित नैनीताल जिले की पुलिस ने दबोचा। गिरफ्तार करने के साथ दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

काठगोदाम पुलिस और कुमाऊं रेंज की एसओजी टीम के अभियान में 15 सितंबर को काठगोदाम के वाइल्ड लाइफ ट्रांजिट रेस्क्यू सेंटर के पास से चेकिंग के दौरान चंपावत जिले के पाटी के दो युवक चरस सहित गिरफ्त में आए। स्कूटी में सवार मनोज चंद्र भट्ट (29) निवासी बामन चापड़ा पाटी के पास से 609 ग्राम चरस और संजय चंद्र (30) निवासी अनरिया पाटी के पास से 546 ग्राम चरस बरामद हुई। दोनों आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 08, 20, 60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के साथ ही तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को भी सीज किया गया  है।

पुलिस टीम में काठगोदाम कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह चौहान, वरिष्ठ उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, उप निरीक्षक चंदन सिंह बिष्ट, प्रकाश भगत, हेड कांस्टेबल प्रताप गडिय़ा और मोहित वर्मा शामिल थे।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.