पाटी क्षेत्र के कनवाड़ बैंड तिराहे से 3 किलो 955 ग्राम चरस बरामद हुई
वर्ष 2026 में 10.703 किलोग्राम चरस बरामद हुई
देवभूमि टुडे
चंपावत/पाटी। पाटी क्षेत्र में चरस के साथ दो आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने चरस तस्करी के खुलासे की पत्रकार वार्ता में जानकारी दी।
कनवाड़ बैंड तिराहे से ढोलीगांव चेकिंग के दौरान पुलिस ने हरियाणा के दो (रवि (23) पुत्र सुमेर सिंह और सोनू (31) पुत्र सत्यनारायण दोनों निवासी ग्राम निंदाना, मेहम, रोहतक हरियाणा) लोगों की कार की तालशी ली। इस दौरान उनके पास से 3 किलो 955 ग्राम चरस बरामद की। भारी मात्रा में चरस बरामद होने पर पुलिस ने दोनों आरोपितों को तत्काल गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त वाहन एवं अन्य सामान को कब्जे में लिया गया।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान दोनों अभियुक्तों ने बताया कि बरामद चरस को अधिक दामों में बेचकर मुनाफा कमाने के उद्देश्य से ले जा रहे थे। पुलिस टीम में पाटी के उप निरीक्षक दिनेश चन्द्र भट्ट, कांस्टेबल बसंत पांडेय, गिरीश सिंह बिष्ट और जीवन कुमार शामिल थे।
इस साल NDPS के 54 मामले:
पुलिस के मुताबिक इस वर्ष अब तक NDPS से संबंधित 54 मामले दर्ज हुए हैं। 74 आरोपित पकड़े गए। इन 54 मामलों में 10.703 किलोग्राम चरस, 997 ग्राम स्मैक, 391 नशीले इंजेक्शन, गांजा 6.990 किलो, नशीले कैप्सूल 3584 और एमडीएमए 244 ग्राम, नशीली सीसी 60 अदद पकड़ी गई।
© 2026. All Rights Reserved.