Sunday Jun 14, 2026

बनबसा क्षेत्र से पकड़ी गई 4.11 ग्राम स्मैक

देवभूमि टुडे

चंपावत। बनबसा से पुलिस ने दो युवकों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

पुलिस मीडिया ग्रुप से मिली जानकारी के मुताबिक शारदा बैराज क्षेत्रांतर्गत कोठी नंबर 1 के पास चेकिंग के दौरान 2 लोगों के पास से 4.11 ग्राम स्मैक बरामद हुई। दोनों अभियुक्त कमल लाल ऊर्फ छोटू मलिंगा (31) निवासी कैनाल कॉलोनी बनबसा और सुमंत सक्सेना (30) निवासी वार्ड नंबर 5 बनबसा के खिलाफ बनबसा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक नरेश सिंह, हेड कांस्टेबल पूरन आर्या, विजय सिंह राना और कांस्टेबल कुंदन सिंह शामिल थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.