जेल भेजे गए, बनबसा पुलिस की कार्रवाई
देवभूमि टुडे
चंपावत/बनबसा। चंपावत जिले के प्रदेश विभाग बनबसा में 6.85 ग्राम स्मैक के साथ 2 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ NDPS अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस की मीडिया ग्रुप से मिली जानकारी के मुताबिक 15 अक्टूबर को बनबसा के कैनाल क्षेत्र शारदा नदी के पास 2 युवकों के कब्जे से 6.85 ग्राम स्मैक बरामद हुआ था।
बनबसा थाने में दोनों आरोपियों (करन कश्यप (22) निवासी वार्ड संख्या 6, नई बस्ती, बनबसा, और रचित मौर्य (19) निवासी वार्ड संख्या 6, नई बस्ती, थाना बनबसा) के खिलाफ NDPS की धारा 8/21/27 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में बनबसा के थानाध्यक्ष विनय मित्तल, उप निरीक्षक दीवान सिंह बिष्ट, अपर उप निरीक्षक धीरेंद्र सिंह बिष्ट, हेड कांस्टेबल नईम और कांस्टेबल विक्रम सिंह शामिल थे
© 2026. All Rights Reserved.