Friday Nov 27, 2026

टनकपुर-पिथौरगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग पर चंपावत मादली में दो वाहनों में आमने-सामने की टवकर

सभी चारों घायलों का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

देवभूमि टुडे

चंपावत। टनकपुर-पिथौरगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग पर चंपावत शहर क्षेत्र में दो वाहनों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर में दोनों चालक सहित 4 मुसाफिर जख्मी हो गए। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक 26 नवंबर की रात करीब 10 बजे NH पर मादली के पास लोहाघाट जा रही बोलेरो (UK03TA-7770) एवं विपरीत दिशा से आ रही मैक्स वाहन (UK04TA-0556) में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर में 4 यात्री चोटिल हो गए। जानकारी मिलने पर सभी चारों मुसाफिरों को चंपावत जिला अस्पताल ले जाया गया।

NH पर मादली में भिड़े वाहन।

मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. सोनाली मंडल ने बताया कि चारों चोटिल व्यक्तियों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। सभी की हालत में सुधार हो रहा है।

ये लोग घायल हुए:

1.चालक विपिन मुरारी (30) पुत्र मथुरा मुरारी निवासी चमोला बिसंग लोहाघाट।

2.संजय राम (27) पुत्र नारायण राम निवासी ग्राम लुफड़ा नरसों पंचेश्वर।

3.चालक ईश्वर राम (46) पुत्र पुष्कर राम निवासी पोखरीबोरा पंचेश्वर।

4.नाथ राम (28) पुत्र इल्ल राम, निवासी दिगालीचौड़, पंचेश्वर।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.