DM के अर्दली चंदन सिंह रावत एवं प्रशासनिक अधिकारी बची सिंह जीना के विदाई समारोह में शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए गए
देवभूमि टुडे
चंपावत। राजस्व विभाग के दो कर्मी रिटायर हो गए। सेवानिवृत्ति पर DM के अर्दली चंदन सिंह रावत एवं चंपावत तहसील कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी बची सिंह जीना के विदाई समारोह में DM मनीष कुमार ने दोनों सेवानिवृत्त कार्मिकों का माल्यार्पण किया। इस मौके पर उन्हें शॉल एवं स्मृति चिन्ह भी भेंट किए गए।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि चंदन सिंह रावत ने अपनी निष्ठा, सरल स्वभाव एवं कार्यकुशलता से सभी का विश्वास जीता। कहा कि कई मौकों पर जिले की जमीनी परिस्थितियों को समझने में उनका सहयोग महत्वपूर्ण रहा। DM ने बची सिंह जीना के दीर्घ प्रशासनिक अनुभव, अनुशासित कार्यशैली एवं उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना की।




दोनों सेवानिवृत्त कर्मी चंदन सिंह रावत और बची सिंह जीना ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि राजस्व विभाग के साथ अन्य विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ उनके हमेशा मघुर संबंध रहे। उन्होंने जिलाधिकारी मनीष कुमार की आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि विभिन्न जिलाधिकारियों के साथ कार्य करने का अवसर मिला।
अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों सेवानिवृत्त कार्मिकों के साथ बिताए अनुभव साझा करते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की।
ADM केएन गोस्वामी ने कहा कि राजस्व विभाग एक परिवार की तरह है। 31 जुलाई को हुए कार्यक्रम में नगर पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, परियोजना निदेशक अजय सिंह, APD विम्मी जोशी, SDM बीसी पंत, नगर पालिका के EO भरत त्रिपाठी, राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा सेवानिवृत्त कार्मिकों के परिजन मौजूद थे।



© 2026. All Rights Reserved.