Wednesday Jul 1, 2026

टनकपुर के मनिहारगोठ क्षेत्र में हुई घटना में बीच-बचाव कर रहा शब्स भी जख्मी

दोनों घायल न्यूरिया के नसीम खान और मनिहारगोठ के शरीफ का अस्पताल में चल रहा इलाज

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। टनकपुर के मनिहारगोठ क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में खून-खराबे की नौबत आ गई। बीच-बचाव कर रहे एक व्यक्ति सहित दो लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। दोनों घायलों को उप जिला अस्पताल भर्ती किया गया है। विवाद की वजह साफ नहीं है, लेकिन दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है। मार-पिटाई की जानकारी के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची। अलबत्ता अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।

घायल और अस्पताल में भीड़।

जानकारी के मुताबिक मनिहारगोठ में एक सर्विस सेंटर के पास आज 1 जुलाई की शाम दो पक्षों में हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। नसीम खान (28) पुत्र शकील खान निवासी रजा नगराठेरा न्यूरिया पीलीभीत आज 1 जुलाई को टनकपुर आया। मनिहारगोठ की मुस्लिम महिला से कुछ वर्ष पूर्व उसका निकाह हुआ था, लेकिन रिश्ते में खटास के चलते पत्नी मनिहारगोठ रहती थी। बताते हैं कि जब नसीम खान मनिहारगोठ पहुंचा, तो उसका पत्नी के घर वालों से विवाद हुआ और ये विवाद मार-पिटाई में तब्दील हो गया। जिसमें नसीम खान और  बीच-बचाव करने आया शरीफ (32) पुत्र नूर खान निवासी वार्ड नंबर 4, टनकपुर चोटिल हो गया।

नसीम खान का आरोप है कि उन्हें पत्नी के घर वालों ने बुलाया था। जबकि दूसरे पक्ष का कहना था कि नसीम खान खुद आया था और साथ में छूरी, चाकू लाया था। इससे वह अपनी पत्नी को नुकसान पहुंचाना चाहता था। मार-पिटाई में घायल दोनों लोगों को अस्पताल ले जाया गया। EMO डॉ. आफताब आलम के मुताबिक दोनों घायलों का इलाज किया जा रहा है घटना की जानकारी के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। अलबत्ता अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.