देवडांगर संजय सिंह अधिकारी और बुजुर्ग चांद सिंह अधिकारी के निधन से क्षेत्र में शोक
बाराकोट विकासखंड की काकड़ ग्राम सभा के 40 वर्षीय देवडांगर संजय सिंह अधिकारी की 3 दिन पूर्व एकाएक तबीयत बिगड़ी थी
बरेली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
76 साल के चांद सिंह अधिकारी की बीमारी के बाद मौत
देवभूमि टुडे
चंपावत/बाराकोट। बाराकोट क्षेत्र के ग्राम पंचायत काकड़ गांव के 2 लोगों की 2 दिन के अंतराल में मौत हो गई। 40 वर्षीय देवडांगर संजय सिंह अधिकारी की बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई। उनका अंतिम संस्कार आज 19 सितंबर को रामेश्वर घाट में किया गया। काकड़ के ही 76 साल के चांद सिंह अधिकारी ने बीती दम तोड़ा। 2 दिन में काकड़ के 2 लोगों के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर छा गई।
लोक निर्माण विभाग लोहाघाट से सेवानिवृत्त मिनिस्ट्रियल कार्मिक नारायण सिंह अधिकारी के इकलौते पुत्र संजय सिंह अधिकारी (40) को 4 दिन पूर्व ब्रेन स्ट्रोक पड़ा था। उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नागेंद्र जोशी ने बताया कि संजय सिंह अधिकारी देवडांगर थे। साथ ही वे बेकरी का काम भी करते थे और 10 दिन पूर्व ही घर आए थे। वे अपनी पीछे पत्नी और 3 बच्चों को छोड़ गए हैं। मिलनसार स्वभाव के संजय की अचानक हुई मौत से क्षेत्र के लोग सदमे में हैं।
काकड़ क्षेत्र के चांद सिंह अधिकारी (76) का बीती रात निधन हो गया। वे भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रिंकू अधिकारी के ताऊ हैं। दोनों लोगों के निधन पर विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नागेंद्र जोशी, ब्लॉक प्रमुख सीमा विश्वकर्मा, जिला पंचायत सदस्य योगेश चंद्र जोशी, मनीषा कालाकोटी, ग्राम प्रधान रीता देवी, व्यापार संघ अध्यक्ष संजय वर्मा, आन सिंह अधिकारी, प्रहलाद सिंह अधिकारी, शिवराज सिंह अधिकारी, हयात सिंह अधिकारी, मोहन सिंह अधिकारी, लोकमान सिंह अधिकारी, गोविंद सिंह अधिकारी, जगदीश सिंह अधिकारी, प्रदीप सिंह ढेक, राजेंद्र सिंह अधिकारी, देवेंद्र सिंह अधिकारी, लाल सिंह अधिकारी, राजू अधिकारी, सक्षम अधिकारी, रमेश चंद्र जोशी, नमन जोशी, रिंकू अधिकारी,प्रकाश जगदीश सिंह तड़ागी आदि ने शोक संवेदना जताई है।
© 2026. All Rights Reserved.