Tuesday Sep 29, 2026

लगालर 2 दिन हुई मूसलधार बारिश से कोट अमोड़ी गांव के सैंदर्क तोक में खासा नुकसान, SDM विपिन चंद्र पंत ने मुआयना कर मदद का भरोसा दिलाया

देवभूमि टुडे

चंपावत। 25 सितंबर की शाम से लगालर 2 दिन हुई मूसलधार बारिश से कोट अमोड़ी गांव के सैंदर्क तोक में खासा नुकसान हुआ है। बीते 3 दिनों में क्षेत्र में 259 मिलीमीटर बारिश हुई है। गांव के 2 प्रभावित परिवारों को फिलहाल उनके परिजन के यहां ठहराया गया है।

मुआयना करते SDM विपिन चंद्र पंत।

27 सितंबर को एसडीएम विपिन चंद्र पंत रोड से करीब 5 किमी दूर इस क्षेत्र में पहुंचे। डिगरी देवी पत्नी स्वर्गीय चूणामणि और प्रकाश चंद्र पुत्र हरि दत्त के क्षतिग्रस्त आवासीय भवनों का निरीक्षण किया। दोनों प्रभावित परिवारों को अहेतुक मद, गृह अनुदान से राहत राशि देने के निर्देश राजस्व उप निरीक्षक को दिए। साथ ही दोनों परिवारों को आपदा मानकों के अनुसार राहत राशि भी दी जाएगी।

SDM पंत के मुआयने के दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य गोविंद बल्ल्भ भट्ट, कोट अमोड़ी के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बाल कृष्ण भट्ट, राजस्व निरीक्षक छत्र सिंह बोहरा, राजस्व उप निरीक्षक हरीश गहतोड़ी, जीवन रिंगवाल आदि सार्थ थे। SDM ने चंपावत तहसील क्षेत्र के अंतर्गत नुकसान वाले कई अन्य गांवों का भी दौरा किया।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.