Tuesday Sep 22, 2026

जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप

दोनों पक्षों ने कोतवाली में दी है तहरीर

पुलिस कर रही है जांच

15 सितंबर से शुरू हुआ विवाद लेकिन विवाद की वजह अभी साफ नहीं

देवभूमि टुडे

चंपावत। भाजपा और उसके कुछ अनुषांगिक संगठनों से जुड़े दो गुटों में मारामारी मची है। आपस में हुए विवाद के बाद जान से मारने की धमकी देने तक के आरोप लगे है। दोनों पक्षों ने कोतवाली में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। सुरक्षा की मांग भी की है। फिलहाल मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

भाजपा के अनुषांगिक संगठन से जुड़े कुछ नौजवानों के बीच 15 सितंबर से टकराव की नौबत है। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर जान से मारने की नीयत से हमला करने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं। दोनों पक्ष सियासी तौर पर खासे रसूखदार माने जाते हैं। यह मामला पिछले कुछ दिनों से शहर में चर्चा का विषय बना है। 15 सितंबर से शुरू हुए इस विवाद की क्या वजह रही, यह अभी साफ नहीं है।

क्या है पुलिस का कहना?

दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। दरोगा राजेश जोशी को जांच अधिकारी बनाया गया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लक्ष्मण सिंह जगवाण,

प्रभारी कोतवाल, चंपावत।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.