Friday Sep 25, 2026

चंपावत में 2 दिनी खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता संपन्न

लोहाघाट में 7 अक्टूबर से शुरू दो दिनी जनपद स्तरीय प्रतियोगिता

देवभूमि टुडे

चम्पावत। चम्पावत में दो दिनी खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता संपन्न हुई।​ आज 24 सितंबर को दूसरे दिन वरिष्ठ वर्ग में संस्कृत नाटक, समूह गान, समूह नृत्य, आशुभाषण, संस्कृत वाद-विवाद एवं श्लोकोच्चारण की प्रतियोगिताएं हुईं। मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, विशिष्ट अतिथि बीडीसी सदस्य दीपा जोशी और भाजयुमो जिला महामंत्री विकास गिरी ने दीप प्रज्वलित कर समापन सत्र का शुभारंभ किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओ को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र दिए। संस्कृत स्पर्धा के जिला संयोजक वेद प्रकाश पंत ने बताया कि प्रथम दो स्थान पर रहे विद्यार्थी लोहाघाट में 7 अक्टूबर से शुरू दो दिनी जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

उत्तराखंड संस्कृत अकादमी की ओर से चंपावत अटल उत्कृष्ट जीआईसी में आयोजित प्रतियोगिता के ब्लॉक संयोजक संतोष तिवारी के नेतृत्व में मंच संचालन प्रशांत तिवारी, नीरज जोशी, सामश्रवा आर्य और कमल जोशी ने किया। निर्णायक मंडल में नवीन चंद्र पुनेठा, नवीन जोशी, सामश्रवा आर्य, ओमप्रकाश जोशी, बसंत बल्लभ पांडेय, चंद्रशेखर जोशी, गणेशदत्त जोशी, पंकज पांडेय, मोहित शर्मा व सोनी भट्ट शामिल रहे। डॉ. हरिशंकर गहतोड़ी, अजय देउपा, हीरावल्लभ पांडेय व प्रदीप पांडेय आदि मौजूद रहे।

​आयोजन की कामयाबी में कमल जोशी, ओम प्रकाश जोशी, हरिशंकर गहतोड़ी, सामश्रवा आर्य, प्रशांत तिवारी, नीरज जोशी, पंकज पांडेय, नवीन पुनेठा, नवीन जोशी, गणेश जोशी, बसंत बल्लभ जोशी, सोनी भट्ट, लीला बिष्ट, हीरा बल्लभ पांडेय आदि ने सहयोग किया। ​आयोजकों ने सभी अतिथियों, निर्णायक मंडल, मार्गदर्शक शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं का आभार जताया।

संस्कृत प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करते प्रकाश तिवारी।

जूनियर वर्ग के नतीजे:

संस्कृत नाटक: जीआईसी दियारतोली, जीआईसी चम्पावत दूसरे और जीजीआईसी चम्पावत।

संस्कृत समूह गान:विजन पब्लिक स्कूल टनकपुर, जीआईसी दियारतोली और जीजीआईसी चम्पावत।

संस्कृत समूह नृत्य:जीआईसी दियारतोली, जीआईसी धौन और जीजीआईसी चम्पावत।

संस्कृत श्लोक उच्चारण: चम्पावत विजन स्कूल टनकपुर के यतिन भट्ट, उदयन स्कूल चम्पावत की संस्कृति व कूर्मांचल संस्कृत विद्यालय के प्रियांशु पुनेठा।

संस्कृत वाद-विवाद: जीआईसी चम्पावत, जीआईसी दियारतोली एवं कूर्मांचल संस्कृत विद्यालय।

संस्कृत आशु भाषण:जीआईसी दियारतोली के विशाल नरियाल, जीआईसी चम्पावत के लक्ष्य कुलेठा व जीजीआईसी चम्पावत की मोनिका महर।

 






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.