1.490 किलोग्राम चरस के साथ चंपावत और पंचेश्वर क्षेत्र का एक-एक आरोपित दबोचा गया
लोहाघाट पुलिस और एसओजी की टीम ने लोहाघाट के देवीधार के पास से की बरामदगी
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट। एसओजी और लोहाघाट पुलिस टीम ने दो लोगों के साथ एक किलो 490 ग्राम चरस बरामद की। दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही एनडीपीएस की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस मीडिया ग्रुप से मिली जानकारी के मुताबिक कल 3 अगस्त को पुलिस और एसओजी की टीम ने लोहाघाट क्षेत्र के पंचेश्वर रोड देवीधार के पास से दो लोगों की चेकिंग में एक किलो 490 ग्राम चरस बरामद की। एसपी रेखा यादव ने बताया कि दोनों आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 8/21/60 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया। दोनों आरोपित आयुष चंद्र आर्या (22) निवासी पेट्रोल पंप के पास, छतार, चंपावत और सौरव टम्टा (20) निवासी ग्राम नसखोला पंचेश्वर चंपावत को अदालत में पेश किया गया है।
आरोपित से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने बताया कि बरामद चरस को स्थानीय स्तर पर ही तैयार किया गया था। जिसे किसी अन्य व्यक्ति को ऊंचे दाम में बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। मगर चरस किस व्यक्ति को बेचने के लिए ले जाई जा रही थी, उसका नाम पुलिस ने मीडिया ग्रुप में उजागर नहीं किया है। अलबत्ता पुलिस का दावा है कि चरस बरामदबगी के आगे और पीछे की कडिय़ों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस टीम में कमलेश भट्ट, प्रकाश भट्ट, कुंदन बोरा, संजय जोशी, ललित श्रीवास्तव, नासिर हुसैन, महेंद्र डंगवाल, तपेंद्र जोशी, उमेश राज, ललित चौधरी, राजकुमार, सूरज कुमार शामिल थे।
© 2026. All Rights Reserved.