Friday Oct 30, 2026

भारत-नेपाल सीमा स्थित गड़ीगोठ पुल के पास पकड़े गए विदेशी में एक नाइजीरिया का दूसरा जांबिया का

दोनों विदेशी नागरिकों को नेपाली बाइक सवार नेपाल से भारत ला रहा था

टनकपुर की अदालत ने हिरासत में भेजा

देवभूमि टुडे

चंपावत/बनबसा। वैध वीजा के बगैर नेपाल सीमा के रास्ते भारत में प्रवेश करते अफ्रीका महाद्वीप के दो नागरिकों को भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने पकड़ा। पूछताछ के बाद एसएसबी ने बाइक से भारत आ रहे  दोनों विदेशियों को पकड़ा। दोनों विदेशियों के अलावा नेपाल के बाइक सवार पर भी बनबसा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। टनकपुर की कोर्ट में पेश करने के बाद तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में पिथौरागढ़ जिला जेल भेज दिया गया है।

 

28 अक्टूबर की शाम नेपाल के कंचनपुर महेंद्रनगर से भारत के बनबसा क्षेत्र की ओर बाइक से आ रहे जांबिया के दो नागरिकों को एएसएसबी की गड़ीगोठ चौकी में तैनात जवानों ने पकड़ा। बाइक में सवार दोनों नागरिक कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। जांबिया के बुकार सिल्लाह (41) पुत्र बुकार लगनासस निवासी डेनियल गॉडर स्ट्रीट जांबिया और लमिना कायरा (38) पुत्र लेमिम निवासी अप्पा लागोस नाइजीरिया के अलावा प्रेम बहादुर भंडारी (44) महेंद्रनगर कंचनपुर नेपाल के खिलाफ इमीग्रेशन एवं विदेशी अधिनियम की धारा 3 (2), 21 एवं 20 (1) के तहत बनबसा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांबिया के दोनों नागरिकों को वीजा के बगैर भारत में क्यों प्रवेश कराया जा रहा था? उनके यहां आने का मकसद क्या था? इन सवालों को लेकर पुलिस जांच कर रही है। तीनों आरोपियों को आज 29 अक्टूबर को टनकपुर की कोर्ट में पेश किया गया। जिला शासकीय अधिवक्ता विद्याधर जोशी ने बताया कि तीनों आरोपियों को अदालत ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.