Thursday Oct 22, 2026

लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स में चीनी सैनिकों के हमले में 21 अक्टूबर 1959 को भारतीय पुलिस के 10 जवान हुए थे शहीद

SP रेखा यादव ने चंपावत पुलिस लाइन में शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किए

देवभूमि टुडे

चंपावत। पुलिस शहीद स्मृति दिवस पर आज 21 अक्टूबर को चम्पावत पुलिस ने वीर शहीदों को नमन किया। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सिंह कप्रवाण ने पुलिस लाइन में शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा सभी पुलिस थाना, चौकी एवं फायर स्टेशनों में भी शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

श्रद्वांजलि देते पुलिस कर्मी।

इस अवसर पर शहीद जवानों के अदम्य साहस, वीरता एवं सर्वोच्च बलिदान को स्मरण करते हुए दो मिनट का मौन रख भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स में चीनी सैनिकों के हमले में भारतीय पुलिस के 10 जवान शहीद हुए थे, जिनकी याद में हर साल 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.