Thursday Oct 22, 2026

SSB के DIG सुधांशु नौटियाल सहित तमाम अधिकारियों ने SSB की पंचम वाहिनी के शहीद स्मारक प्रांगण में पुष्पचक्र अर्पित किए

बीते 1 साल में पुलिस एवं CAP बलों के 154 कार्मिक शहीद

लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स में चीनी सैनिकों के हमले में 21 अक्टूबर 1959 को भारतीय पुलिस के 10 जवान हुए थे शहीद

देवभूमि टुडे

चंपावत। पुलिस शहीद स्मृति दिवस पर आज 21 अक्टूबर को SSB की पंचम वाहिनी के शहीद  स्मारक प्रांगण में पुलिस स्मृति दिवस पर वाहिनी के तमाम अधिकारी एवं कार्मिकों ने देश की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दौरान अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा के उप महानिरीक्षक सुधांशु नौटियाल ने कहा कि यह दिन शहीद जवानों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण को सम्मान देने का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि 21 अक्टूबर 1959 में लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र में चीनी सैनिकों के हमले में भारतीय पुलिस के 10 जवान वीरगति को प्राप्त हुए थे। उन वीर जवानों के बलिदान को स्मरण करने तथा देश सेवा में प्राण न्योछावर करने वाले पुलिस एवं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के शहीद कार्मिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से हर वर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है।

पुलिस शहीद स्मृति दिवस पर श्रद्धजलि देते SSB अधिकारी।

 

इस अवसर पर 1 सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 तक की अवधि के दौरान कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद हुए कुल 154 पुलिस एवं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कार्मिकों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान SSB के 5 वीर बल कार्मिकों के नामों का उल्लेख भी किया गया। वीरगति प्राप्त कार्मिकों के सम्मान में दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पंचम वाहिनी के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम, कमांडेंट (चिकित्साधिकारी) डॉ. विशाल बरनवाल, द्वितीय कमान अधिकारी आशीष कुमार, उप कमांडेंट शिव राम, नवनीत कुमार यादव, सहायक कमांडेंट संचार  नवीन कुमार के अलावा सशस्त्र सीमा बल के तमाम कार्मिक मौजूद थे।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.