पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी में टनकपुर में हुआ कार्यक्रम
22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले में 26 सैलानियों की हत्या हुई थी
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में एक साल पूर्व हुए आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान ही देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया गया। 22 अप्रैल 2025 को हुए इस कायराना हमले में 26 सैलानियों की हत्या कर दी गई थी। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया था। सरकार ने इस हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर चलाया था।
कल 22 अप्रैल की देर शाम टनकपुर के तुलसीराम चौराहे पर पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन रावत के नेतृत्व में लोगों ने दीप जला श्रद्धासुमन अर्पित की। कहा गया कि आज भी देश के लोग इस घटना से गुस्से में हैं। और मृतकों के परिजनों के घाव ताजा हैं। लोगों ने कहा कि आतंकवाद को जड़ से मिटाकर ही ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता है। कार्यक्रम में सभासद शैलेंद्र, नवीन गड़कोटी, सत्यम बजरंगी, अनुराग बजरंगी, अनुज बजरंगी, भरत सक्सेना, संजय चौहान, पप्पू, मोहित सहित कई लोग मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.