23 फरवरी 2002 को गार्ड पोस्ट पर आतंकवादी हमले में बलिदान हुए थे बृजलाल
देवभूमि टुडे
चंपावत। SSB की चंपावत स्थित पंचम वाहिनी परिसर में बने शहीद स्मारक पर बलिदानी आरक्षी (सामान्य) बृजलाल की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यवाहक कमांडेंट अमित कुमार के नेतृत्व में जवानों और अधिकारियों ने बलिदानी के स्मारक पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें नमन किया।


बताया गया कि हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के कोठी डोल गांव में 1964 में जन्में बृजलाल ने 28 फरवरी 1984 को सशस्त्र सीमा बल ग्रुप सेंटर शमसी (हिमाचल प्रदेश) में आरक्षी/सामान्य पद पर कार्यभार ग्रहण किया। ग्रुप सेंटर शमसी में रहते हुए वे आंतरिक सुरक्षा ड्यूटी हेतु जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सुलेमान कांप्लैक्स में तैनात थे। 23 फरवरी 2002 को गार्ड पोस्ट पर हुए आतंकवादी हमले में मुठभेड के दौरान वे देश के लिए बलिदान हो गए।
इस अवसर पर कमाडेंट चिकित्सा डॉ. विशाल बरनवाल, उप कमांडेंट शिवराम, चंद्रशेखर सी पाटिल, सुदेश कुमार, सहायक कमांडेंट नवीन कुमार के अलावा अन्य अधिकारी व जवान मौजूद थे। पंचम वाहिनी के उपनिरीक्षक (सामान्य) नरेंद्र मोहन ने हिमाचल प्रदेश जाकर उच्च माध्यमिक विद्यालय, गोपालपुर में बलिदानी बृजलाल को वाहनी की ओर से श्रद्धांजलि दी और उनकी पत्नी रीना देवी को सम्मानित किया।
© 2026. All Rights Reserved.