12 सितंबर को हल्द्वानी में हृदय गति रुकने से हुआ था निधन
सूचना विभाग और मीडिया कर्मियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की
देवभूमि टुडे
चंपावत। नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी और चंपावत के पूर्व जिला सूचना अधिकारी रहे गिरिजा शंकर जोशी के असामयिक निधन पर सूचना विभाग और मीडिया कर्मियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सूचना विभाग सभागार में आज 22 सितंबर को मीडिया कर्मियों, रंगकर्मियों और विभागीय कर्मचारियों ने दिवंगत गिरिजा जोशी के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा।

मंगलवार को मीडिया कर्मियों ने दिवंगत गिरिजा शंकर जोशी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर CZPA के अध्यक्ष चंद्रबल्लभ ओली, पंकज पाठक, सतीश जोशी सतू, दिनेश भट्ट, दिनेश चंद्र पांडेय, चंद्रशेखर जोशी, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, गणेश दत्त पांडेय,राजीव मुरारी, गिरीश बिष्ट, विपिन जोशी, सुरेश गड़कोटी, नंदू पांडेय, हरीश पांडेय, सुरेश पंत, विवेकानंद जोशी, रंगकर्मी भैरव राय, लोकगायक सुरेश राजन के अलावा एडीआईओ आशा गोस्वामी, पंकज आर्या, देश दीपक आर्या, गौरव जोशी, सुरेश पांडेय, गोपाल दत्त, खीम सिंह आदि ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का 12 सितंबर को हल्द्वानी में एकाएक हृदय गति रुकने से निधन हो गया था।
© 2026. All Rights Reserved.