चंपावत में राज्य आंदोलनकारी मंदीप ढेक ने गांधी चौक में मोमबत्ती जला अर्पित किए
देवभूमि टुडे
चंपावत। उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान खटीमा में हुए गोलीकांड की 32वीं बरसी में शहीद हुए लोगों को याद किया गया। चंपावत के गांधी चौक में राज्य आंदोलनकारी एवं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मंदीप सिंह ढेक ने 1 सितंबर की शाम मोमबत्ती जता शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धाजंलि अर्पित की।

उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण में आंदोलनकारियों ने तमाम जुल्म सहे, लेकिन उत्तराखंड बनने के 26 साल बाद भी आंदोलनकारियों के सपनों का राज्य नहीं बन सका। कहा कि आम लोगों के हित में नीति बनें, उसका कारगर क्रियांवयन हो। ताकि गांवों से पलायन रुके, खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुधार हो सके। खटीमा गोलीकांड में 1 सितंबर 1994 को भगवान सिंह सिरौला, प्रताप सिंह, रामपाल, सलीम अहमद, गोपीचंद, धर्मानंद भट्ट और परमजीत सिंह शहीद हो गए थे।
© 2026. All Rights Reserved.