Saturday Aug 15, 2026

लोहाघाट प्रेमनगर पाटन के शहीद सैनिक नवीन चंद्र जोशी की पुण्यतिथि

14 अगस्त 2010 को जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए थे नवीन जोशी

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। लोहाघाट प्रेमनगर पाटन के शहीद सैनिक नवीन चंद्र जोशी की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को श्रद्धांजलि दी गई। आज 14 अगस्त को हुए कार्यक्रम में जन प्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

शहीद नवीन जोशी को श्रद्वांजलि देते परिजन।

9 जाट रेजीमेंट के सैनिक नवीन चंद्र जोशी 14 अगस्त 2010 को जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे। उनकी 16वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शहीद की मां कलावती देवी की आंखें नम हो गईं। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए प्राण न्योछावर करने वाले अपने बेटे पर उन्हें गर्व है। इस दौरान सुरेश चंद्र, निर्मला जोशी, शिरोमणि जोशी, पार्वती देवी, दीपा जोशी, रमेश जोशी, पंकज, कमल, सहित परिवार के लोग मौजूद थे।

9 जाट रेजीमेंट के सैनिक नवीन चंद्र जोशी।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.