विभागीय मुस्तैदी से दुरस्त हुई व्यवस्था
भारी बारिश के चलते अनेकों जगह लुढ़के पेड़
देवभूमि टुडे
चंपावत। आज रविवार की सुबह से हुई तेज बारिश में कई जगह पेड़ गिरे। ये पेड़ कहीं बिजली की लाइन के ऊपर गिरे, तो कहीं सड़कों पर जमींदोज हुए। लेकिन बिजली विभाग, सड़क निर्माण एजेंसी और पुलिस की मुस्तैदी से कुछ ही देर में इन पेड़ों को हटा लिया गया। भारी बारिश से चंपावत सहित जिले के शहरी क्षेत्र के आसपास और सड़कों के बीच कई पेड़ लुढ़के।



टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तिलौन में गिरे पेड़ को पुलिस की फायर यूनिट ने कुछ ही देर में हटा मार्ग को सुचारू कराया। वहीं चंपावत के माउंट कार्मल स्कूल परिसर में देवदार का भारी-भरकम पेड़ बिजली लाइन के ऊपर गिरा। इस पेड़ को पुलिस ने कटवाया। ऊर्जा निगम के जेई अमरनाथ के नेतृत्व में बिजली कर्मियों ने खामी दूर कर बिजली आपूर्ति सुचारू कराई।
वहीं जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जिला आपदा परिचालन केंद्र के कामकाज का मुआयना कर केंद्र की व्यवस्था का जायजा लिया।
© 2026. All Rights Reserved.