Saturday Sep 19, 2026

रानीहाट बैंड में पेड़ गिरने से ठुलीगाड़-भैरव मंदिर सड़क पर आवाजाही के अलावा बिजली आपूर्ति भी बाधित

देवभूमि टुडे

चंपावत/पूर्णागिरी धाम। पूर्णागिरी धाम मार्ग पर पेड़ गिरने से वाहनों का आवागमन बाधित हो गया है। पेड़ गिरने से पूर्णागिरी धाम के बड़े हिस्से में बिजली आपूर्ति बाधित है।

सड़क पर गिरा पेड़।

पूर्णगिरी क्षेत्र के कारोबारी व सामाजिक कार्यकर्ता राजू तिवारी ने बताया कि ठुलीगाड़ से आगे रानीहाट बैंड पर एक पेड़ गिरने से ठुलीगाड़-भैरव मंदिर सड़क पर आज 19 जुलाई की शाम करीब साढ़े 7 बजे से बंद है। फिलहाल पेड़ को काटा नहीं जा सका है। वहीं पेड़ गिरने से पूर्णागिरी धाम के बड़े हिस्से की बिजली आपूर्ति प्रभावित है।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.