Wednesday Nov 4, 2026

उत्तराखंड न्यायिक विधिक संस्थान भवाली के कोषागार में संयुक्त निदेशक के पद पर स्थानांतरित

स्थानांतरण होने पर चंपावत के कोषागार एवं जिले के तमान उप कोषागारों के अधिकारी-कर्मियों ने विदाई दी

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत की वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल का स्थानांतरण हो गया है। उन्हें उजाला (उत्तराखंड न्यायिक विधिक संस्थान) भवाली के कोषागार में संयुक्त निदेशक के पद पर स्थानांतरित किया गया है। स्थानांतरण होने पर कोषागार एवं जिले के तमान उप कोषागारों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी। समारोह में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनकी कार्यशैली, सरल व्यवहार की सराहना की। स्थानांतरित वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल ने अपने सहयोगियों की कार्यप्रणाली की सराहना की।

 

इस अवसर पर कोषाधिकारी मयंक सक्सेना, लोहाघाट के उप कोषाधिकारी गणेश चौथिया, सहायक कोषाधिकारी प्रकाश सिंह, मनोज सिंह कुंवर, गौरव भारती, लेखाकार अनिल कुमार, बीना पंत, भुवन प्रसाद, सहायक लेखाकार राजीव सिंह देव, मजहर हुसैन, ललित सिंह मनराल, मुकेश कुमार, नितिन जोशी, पूजा राय, वरिष्ठ सहायक भुवन तिवारी सहित तमाम अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

विदाई समारोह।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.