उत्तराखंड के 2 दर्जन PCS अधिकारियों का स्थानांतरण
देवभूमि टुडे
चंपावत/देहरादून। लोहाघाट की उप जिला अधिकारी नीतू डांगर का स्थानांतरण हो गया है। उन्हें इसी पद पर हरिद्वार भेजा गया है। अलबत्ता उनके स्थान पर यहां अभी किसी अधिकारी को स्थानांतरित नहीं किया गया है। उत्तराखंड शासन ने आज 12 नवंबर को 24 PCS अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए।



इन अधिकारियों को किया गया स्थानांतरित:
चमोली के डिप्टी कलेक्टर राजकुमार पांडे को देहरादून का डिप्टी कलेक्टर, उत्तरकाशी के डिप्टी कलेक्टर बृजेश कुमार तिवारी को डिप्टी कलेक्टर टिहरी, ऊधमसिंह नगर के डिप्टी कलेक्टर अभय प्रताप सिंह को देहरादून का डिप्टी कलेक्टर,
नगर निगम रुद्रपुर की उपयुक्त शिप्रा जोशी को डिप्टी कलेक्टर नैनीताल, ऊधमसिंह नगर के डिप्टी कलेक्टर गौरव पांडे को नैनीताल का डिप्टी कलेक्टर, देहरादून के डिप्टी कलेक्टर अपर्णा ढौढ़ियाल को डोईवाला चीनी मिल का अधिशासी निदेशक, डोईवाला चीनी मिल के अधिशासी निदेशक जयवीर सिंह को डिप्टी कलेक्टर टिहरी, ऊधम सिंह नगर के डिप्टी कलेक्टर मनीष बिष्ट को पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में निदेशक प्रशासन एवं मॉनिटरिंग, ऊधमसिंह नगर के डिप्टी कलेक्टर तुषार सैनी को नैनीताल का डिप्टी कलेक्टर, उत्तरकाशी के डिप्टी कलेक्टर देवानंद को डिप्टी कलेक्टर पौड़ी, देहरादून की डिप्टी कलेक्टर कुमकुम जोशी को डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार, नैनीताल की डिप्टी कलेक्टर रेखा कोहली को ऊधमसिंह नगर का डिप्टी कलेक्टर, उत्तरकाशी के डिप्टी कलेक्टर मुकेश चंद्र रमोला को देहरादून का डिप्टी कलेक्टर, ऊधमसिंह नगर की डिप्टी कलेक्टर अमृता शर्मा को डिप्टी कलेक्टर नैनीताल, नैनीताल की डिप्टी कलेक्टर नवाजिश खलीक को डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा, पौड़ी गढ़वाल की डिप्टी कलेक्टर शालिनी मौर्य को हरिद्वार, चमोली के डिप्टी कलेक्टर चंद्रशेखर को उत्तरकाशी, टिहरी की डिप्टी कलेक्टर मंजू राजपूत को हरिद्वार, चमोली के डिप्टी कलेक्टर अबरार अहमद को उत्तरकाशी, अल्मोड़ा के डिप्टी कलेक्टर सुनील कुमार को रुद्रपुर, अल्मोड़ा के डिप्टी कलेक्टर संजय कुमार को ऊधम सिंह नगर और पौड़ी गढ़वाल की डिप्टी कलेक्टर रेखा को ऊधम सिंह नगर और रुद्रप्रयाग के डिप्टी कलेक्टर कृष्ण त्रिपाठी को चमोली के डिप्टी कलेक्टर के पद पर भेजा गया है।
© 2026. All Rights Reserved.