यूथ फाउंडेशन द्वारा दिए जाने वाले प्रशिक्षण में चंपावत में स्क्रीनिंग के बाद 62 में से 20 युवा मानक पूरा नहीं कर पाने पर आउट
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत के गोरलचौड़ मैदान में अनिवीर भर्ती के लिए प्रशिक्षण शुरू हो गया है। कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल द्वारा 2014-15 में स्थापित यह यूथ फाउंडेशन अनिवीर भर्ती के लिए नौजवानों को अगले साढ़े 3 माह तक नि:शुल्क ट्रेनिंग दी जाएगी। फाउंडेशन के प्रतिनिधि कुलदीप कूर्मांचली एवं सूबेदार (सेवानिवृत्त) प्रकाश सिंह रावत ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर कुमाऊं में पहला शिविर चंपावत में लगाया गया है। शिविर में सुबह 5 बजे से युवाओं का प्रशिक्षण शुरू किया जा रहा है।










प्रशिक्षण शिविर के लिए ऑनलाइन 126 पंजीकरण हुए थे। 62 युवा प्रशिक्षण में मौजूद हुए। जिसमें से 42 युवा अग्रिवीर भर्ती की पात्रता के लिए फिट पाए गए। फाउंडेशन ने बताया कि ट्रेनिंग में शारीरिक फिटनेस के अलावा लिखित परीक्षा की कक्षाएं भी चलाई जा रही है। साढ़े 3 महीने के प्रशिक्षण के साथ ही 24 नवंबर से बनबसा में होने वाली अनिवीर भर्ती के लिए भी युवाओं को टिप्स दिए जाएंगे। प्रशिक्षणार्थियों की आवासीय एवं खाने की व्यवस्था निशुल्क है।
चंपावत के प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी जरूरी अर्हता:
1.कैंप में ऊंचाई 163 सेंटीमीटर।
2.हाईस्कूल में 45 प्रतिशत।
3.अभ्यर्थी की छाती 77 से 85 सेंटीमीटर।
4.वजन 45 किलो।
5.कलर विजन, नियर विजन, डिस्टेंस विजन सहित ओपन मेडिकल परीक्षण।
6.लिखित परीक्षा की तैयारी।
प्रशिक्षण के मुख्य बिंदु:
शारीरिक प्रशिक्षण:
1.फौज की भर्ती के मानकों के अनुरूप दौड़ और अन्य फिलिकल एक्सरसाइज का अभ्यास।
2.शारीरिक मापदंडों (लंबाई, छाती और वजन) की जानकारी देने के साथ उनमें सुधार के उपाय बताए जाएंगे।
3.निर्धारित समय-सीमा के भीतर दौड़ने की नियमित प्रैक्टिस कराई जाएगी।
लिखित परीक्षा की तैयारी:
अग्निवीरों की लिखित परीक्षा के लिए कक्षाएं चलेंगी। जिसमें पाठ्यक्रम के आधार पर गणित, सामान्य ज्ञान और अन्य विषयों की तैयारी कराई जाएगी।
© 2026. All Rights Reserved.