टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वाला डेंजर जोन का काम पूरा
देवभूमि टुडे
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिन के अलावा रात में भी निर्बाध आवागमन हो सकेगा। 2024 से चुनौती बना 'स्वाला डेंजर ज़ोन' का सुधारीकरण कार्य पूरा हो गया है। इस मौके पर आज 18 जुलाई को पूजा-अर्चना भी की गई। पंडित सुरेश पांडेय ने पूजन कराया। पिछले साल जून में चंपावत के DM बने मनीष कुमार ने लगातार इस परियोजना की मॉनिटरिंग की।



DM मनीष कुमार का कहना है कि इस काम के पूरा होने से अब मार्ग पर किसी भी प्रकार का अवरोध नहीं रहेगा। साथ ही सीमांत क्षेत्र को जोड़ने वाले इस महत्वर्ण मार्ग पर यातायात पूरी तरह से सुचारू कर दिया गया है। अब इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर रात में आवागमन का प्रतिबंध नहीं रहेगा। यह मार्ग 24 घंटे निर्बाध रूप से खुला रहेगा। इस मौके पर
लोहाघाट के विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पाण्डेय व मुकेश महराना, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, जिला उपाध्यक्ष कैलाश अधिकारी व प्रकाश पांडेय, प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा, वरिष्ठ नेता एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय, KMVN के निदेशक रोहित बिष्ट आदि मौजूद थे। BJP नेताओं ने इस कार्य के पूरा होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया।
© 2026. All Rights Reserved.