टनकपुर के एपीजे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग कॉलेज में तंबाकू जागरूकता कार्यक्रम
पोस्टर प्रतियोगिता में आराध्या और निबंध में अमृता ने प्राप्त किया पहला स्थान
देवभूमि टुडे
चंपावत। टनकपुर के एपीजे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग कॉलेज में एनसीडी (गैर संक्रामक रोग) कार्यक्रम जिला सलाहकार ममता मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को तंबाकू सेवन से होने वाले हानिकारक प्रभावों एवं कोटपा (सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद) अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी। डीएम मनीष कुमार एवं सीएमओ डॉ. देवेश चौहान के निर्देश पर टनकपुर में आज 23 नवंबर को हुए तंबाकू जागरूकता कार्यक्रम 4.0 में मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री हेमा जोशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर, संस्थान के निदेशक प्रो. हरिद्वारी लाल मंडोरिया ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।







दर्जा मंत्री हेमा जोशी तंबाकू एवं तंबाकू से बने किसी भी उत्पाद का सेवन नहीं करने और सेहतमंद जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। छात्र-छात्राओं में तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। पोस्टर प्रतियोगिता में आराध्या शर्मा, सौम्या नैनवाल, कनक तिवारी, निबंध प्रतियोगिता में अमृता बोहरा, दक्ष, तनमय भट्ट क्रमश: प्रथम तीन स्थानों पर रहे। कार्यक्रम में कॉलेज को खेल किट भी दिया गया। इस दौरान एडीपीएम प्रवीण भट्ट, सामाजिक कार्यकर्ता नेहा पांगती, सीएचओ ममता मनराल, एएनएम गिरिजा राय, आशा कार्यकर्ता बबीता देवी, प्रमिला सिंह आदि मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.