Monday Sep 14, 2026

चंपावत और टनकपुर के बूम कांकर में उपाकर्म संस्कार के बाद धारण की जनेऊ

चंपावत जिले में सामवेदी तिवारी समुदाय ने धारण की नई जनेऊ

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर/पूर्णागिरि धाम। इस साल 2026 में रक्षाबंधन 28 अगस्त (भाद्र पक्ष शुक्ल पक्ष पूर्णिमा) को था, लेकिन सामवेदी तिवारी समुदाय का रक्षा बंधन उस दिन नहीं, बल्कि हरतालिका तृतीया को मनाया जाता है। सामवेदी तिवारी समुदाय ने चंपावत जिले में रक्षाबंधन पर्व उल्लास से मनाया। हरितालिका तृतीया पर आज 13 सितंबर को बहनों ने भाई की कलाई में राखी बांध दीर्घ और स्वस्थ जीवन की कामना की। भाई ने उपहार देकर बहन की रक्षा करने का संकल्प लिया। पंडित पंकज तिवारी ने बताया कि इससे पूर्व चंपावत और टनकपुर में बूम कांकर में उपाकर्म संस्कार के बाद जनेऊ धारण की गई।

चंपावत और टनकपुर कांकर घाट में उपाकर्म संस्कार और भाई को राखी बांधती बहन।

चंपावत में उत्तर वाहिनी गंडक नदी के किनारे त्यारकुड़ा धर्मशिला के पवित्र सरोवर में स्नान कर विशेष पूजन और अनुष्ठान का आयोजन किया। कुल पुरोहित पंडित दीपक कुलेठा और पंडित भैरव पांडेय ने धार्मिक अनुष्ठान कराए। त्यारकुड़ा में नंदाबल्लभ तिवारी, कृष्णानंद तिवारी, प्रकाश तिवारी, रमेश तिवारी, हरीश तिवारी, ललित मोहन तिवारी, हार्दिक तिवारी, पीयूष तिवारी, चंद्रबल्लभ तिवारी, विपिन तिवारी, कमलदीप तिवारी सहित तिवारी समुदाय के लोग शामिल थे।

वहीं टनकपुर के बूम कांकर में पंडित कुलदीप कुलेठा, पंडित छवि पांडेप, सुरेश तिवारी, जगदीश तिवारी, खेलानंद तिवारी, नरेश तिवारी, नेत्र बल्लभ तिवारी, दिनेश तिवारी, गिरीश तिवारी, चिंतामणि तिवारी, राजू तिवारी आदि मौजूद थे।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.