चंपावत जिले के विभिन्न हिस्सों में निकाली गई तिरंगा यात्रा
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर। चंपावत जिले के विभिन्न हिस्सों में तिरंगा यात्रा निकाली गई। स्वतंत्रता दिवस से पूर्व राष्ट्रवाद की भावना को मजबूत करने और नागरिकों में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने के उद्देश्य से आज 13 अगस्त को टनकपुर में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं, विद्यार्थियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा सुबह 10 बजे भाजपा कार्यालय से शुरू हो गांधी ग्राउंड पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ जैसे राष्ट्रवादी नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला प्रभारी गुंजन सुखीजा ने लोगों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने का आह्वान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस कोई सामान्य दिवस नहीं, बल्कि देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों को याद करने का ऐतिहासिक दिन है।
तिरंगा यात्रा के संयोजक नितिन मंगला, भाजपा जिला सह प्रभारी हिमांशु बिष्ट, जिला महामंत्री पूरन माहरा, तिरंगा यात्रा संयोजक नितिन मंगला, दर्जा राज्यमंत्री मनोज कालाकोटी, किरन देवी व हेमा जोशी, पूर्व दर्जा मंत्री शिवराज कठायत, नगरपालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, बनबसा के नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा देवी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्मा, जिला पंचायत सदस्य सरस्वती चंद सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।









वहीं लोहाघाट में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं, पूर्व सैनिक, व्यापार मंडल और अन्य वर्ग के लोगों ने शिशु मंदिर लोहाघाट से तिरंगा यात्रा निकाली। रैली में पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली, कार्यक्रम सह संयोजक राजेन्द्र गड़कोटी, भाजपा प्रदेश कार्यकरिणी सदस्य सतीश पांडेय, प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा, योगेश मेहता, चंद्रशेखर बगौली, जीवन गहतोड़ी, कै. आरएस देव, कै. रघुवर सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया, गोविंद बोहरा, गौरव पांडेय, अर्जुन मेहरा, बलवंत गिरी, सूरज कुमार, मोहन पाटनी, लोहित खोलिया, गिरीश माहरा, निक्कू जोशी, कीर्ति बगौली, तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त शांभवी मुरारी, चंद्रकला माहरा, सुषमा फर्त्याल आदि मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.