एसडीएम को ज्ञापन दे दी आंदोलन की चेतावनी
शारदा रिवर फ्रंट कॉरिडोर परियोजना की एजेंसी की वादाखिलाफी से परेशान हैं टनकपुर के थ्वालखेड़ा गांव के लोग
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। निर्माणाधीन शारदा रिवर फ्रंट कॉरिडोर परियोजना का काम करा रही एजेंसी थ्वालखेड़ा में बना रही सुरक्षा दीवार में ग्रामीणों से
किए गए समझौते की अनदेखी कर धोखा दे रही है। इससे आवागमन मार्ग अवरूद्ध होने का खतरा हो गया है। ये आरोप थ्वालखेड़ा के ग्रामीणों ने लगाए हैं। इसे लेकर गांव के लोगों ने टनकपुर के एसडीएम को ज्ञापन दिया है। चेतावनी दी कि अगर एक सप्ताह के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो तहसील परिसर में आंदोलन के साथ ही अदालत का दरवाजा भी खटखटाया जाएगा।


ग्रामीणों का आरोप है कि कार्यदाई संस्था सुरक्षा दीवार का इस तरह निर्माण कर रही है, जिससे थ्वालखेड़ा गांव से पूर्णागिरी मार्ग क्षेत्र का निकास मार्ग अवरूद्ध हो रहा है। सुरक्षा दीवार की अधिक ऊंचाई और एलाइनमेंट के कारण ग्रामीणों, पशुओं और कृषि उपकरणों आदि के आवागमन का मार्ग अवरूद्ध होने का खतरा बढ़ गया है। इससे नदी तट तक जाने में भी ग्रामीणों की आवाजाही प्रभावित होगी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस साल मई में संयुक्त मुआयने के बाद कार्यदाई एजेंसी ने जो आश्वासन दिया था, वह उसकी भी अनदेखी कर रही है।
ज्ञापन में पूर्व ग्राम प्रधान सतीश पांडेय, पंकज पांडेय, गणेश पांडेय, पंकज सिंह नेगी, नारायण दत्त जोशी, अनिल शर्मा, पीयूष अवस्थी, उदय जोशी, राहुल जोशी, प्रदीप नेगी, नीरज जोशी, जगदीश थ्वाल, कमलाा नेगी, देवकी देवी, विमला देवी, हेमा पांडेय, राहुल नरियाल, नीलावती देवी आदि के हस्ताक्षर हैं। वहीं एसडीएम प्रमोद कुमार ने कहा कि ग्रामीणों के हितों की अनदेखी नहीं होगी। उनके साथ पूरा न्याय होगा।
© 2026. All Rights Reserved.