Tuesday Sep 1, 2026

तीन आरोपियों के कब्जे से 25 लाख रुपये की 244.06 ग्राम MDMA बरामद

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और टनकपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। नशीले पदार्थ MDMA (मेथिलीन डाइऑक्सी मेथैम्फेटामाइन) के साथ पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी रुद्रपुर के रहने वाले हैं। दबोची गई MDMA की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 25 लाख आंकी गई है। तीनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

STF की ANTF (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) कुमाऊं यूनिट ने टनकपुर कोतवाली पुलिस के साथ की गई कार्रवाई में टनकपुर कोतवाली क्षेत्र के हजाराबाग के पास से बाइक सवार तीन आरोपियों के कब्जे से 244.06 ग्राम MDMA बरामद किया। पुलिस के मुताबिक बरामद MDMA की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 25 लाख रुपये आंकी गई है। इमरान, आशीष और अभिषेक तीनों निवासी रुद्रपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई करने वाली STF की ANTF की टीम में उप निरीक्षक विपिन जोशी, विनोद जोशी, जगदीप नेगी, हेड कांस्टेबल किशोर कुमार, वीरेंद्र चौहान, महेंद्र गिरी, टनकपुर कोतवाली के निरीक्षक चेतन रावत, जितेंद्र बिष्ट और हेड कांस्टेबल कमल कुमार शामिल थे।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.