चंपावत जिले में सर्वाधिक 72 मिलीमीटर बारिश बनबसा में
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत जिले के कई हिस्सों में बीती रात से शुरू हुई मूसलधार बारिश आज 14 अगस्त की दोपहर तक चलती रही। चंपावत के पहाड़ी क्षेत्रों में आज सुबह से बारिश हुई। वहीं मैदानी क्षेत्र टनकपुर और बनबसा में खूब बारिश हुई। बारिश से सामान्य जनजीवन पटरी से उतर गया। कई स्थानों पर मलबा आने से ग्रामीण सड़कें बंद हो गई।

आपदा परिचालन केंद्र के अनुसार शुक्रवार को पाटी ब्लॉक की रीठा साहिब-परेवा और बाराकोट ब्लॉक की गल्लागांव-देवलीमाफी और गल्लागांव-अतखंडी रोड मलबा आने से बंद हो गई। इन बंद सड़कों को खोलने का काम लगातार जारी है। अलबत्ता सुबह बंद किमतोली-रौसाल सड़क दोपहर में आवाजाही के लिए सुचारू हो गई।
चंपावत में बीते 24 घंटों में हुई बारिश (14 अगस्त की सुबह 8 बजे तक):
चंपावत:0.10 मिलीमीटर
टनकपुर:53.00 एमएम
बनबसा:72.00 एमएम
© 2026. All Rights Reserved.