एसएसबी की पंचम वाहिनी परिसर में किया गया राष्ट्रीय गीत का सामूहिक गायन
देवभूमि टुडे
चंपावत। SSB (सशस्त्र सीमा बल) की पंचम वाहिनी में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित तृतीय चरण के कार्यक्रम शुरू हो गया है। यह चरण 7 से 15 अगस्त तक आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर वाहिनी परिसर स्थित केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ जवानों और अधिकारियों ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया।


आज 7 अगस्त को कार्यवाहक कमांडेंट शिव राम के दिशा-निर्देशन में हुए कार्यक्रम के दौरान उप कमांडेंट करन चौहान नं विद्यार्थियों एवं बल कर्मियों को वंदे मातरम् के ऐतिहासिक महत्व, गौरवशाली विरासत और राष्ट्र के प्रति समर्पण, देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक राष्ट्रीय गीत नहीं, बल्कि देश के प्रति प्रेम, त्याग और समर्पण की भावना का प्रतीक है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, ग्रामीणों एवं स्थानीय नागरिकों ने शिरकत की। इस अवसर पर वाहिनी परिसर में 200 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में उप कमांडेंट सुदेश कुमार, उप कमांडेंट नवनीत कुमार यादव, हुकुम चंद, प्रमोद गुप्ता आदि मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.