Friday Feb 13, 2026

विकास संघर्ष समिति ने लोहाघाट में विधि संकाय खोलने की उठाई मांग

2013 में तत्कालीन कांग्रेसी मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने लोहाघाट पीजी कॉलेज में की थी विधि संकाय की कक्षाएं खोलने की घोषणा

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। विकास संघर्ष समिति ने लोहाघाट डिग्री कॉलेज में विधि संकाय खोलने की मांग की है। इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाए जाने पर 17 फरवरी से 3 दिन तक धरना देने का ऐलान किया है।

 

 

रामलीला मैदान में लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष विपिन गोरखा की अध्यक्षता में आज 12 फरवरी को हुई बैठक में कहा गया कि अक्टूबर 2013 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने लोहाघाट पीजी कॉलेज में विधि संकाय की कक्षाएं खोलने की घोषणा की थी। कहा कि 12 साल से अधिक बीतने के बाद भी सरकार ने इस घोषणा पर संज्ञान नहीं लिया। अगर लोहाघाट में विधि संकाय की पढाई शुरू हो जाती, तो कई युवाओं को इसका फायदा मिलता। जिससे युवाओं को रोजगार के भी मौके प्राप्त होते। उन्होंने तत्कालीन सरकार से जल्द लोहाघाट पीजी कॉलेज में विधि संकाय की कक्षाएं शुरू करने की मांग उठाई। बताया गया कि 17 फरवरी से संघर्ष समिति गांधी चौक में 3 दिन तक सांकेतिक धरना प्रदर्शन करेगी। अगर सरकार ने फिर भी कोई कदम नहीं उठाया, तो रणनीति बनाकर भविष्य में युवाओं को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा। बैठक में मुख्य संरक्षक प्रहलाद सिंह मेहता, राजकिशोर साह, रमेश बिष्ट, अजय गोर्खा, दीपक साह, गोपाल कनौजिया, अजय बिष्ट, अमिताभ, कुंदन सिंह आदि मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.