टनकपुर सैलानीगोठ के पूर्व फौजी बसंत राम के कमरे की खिड़की की ग्रिल निकाल चोरी को अंजाम दिया
नकदी और लाखों के जेवरात चोरी
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। चंपावत जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर के सैलानीगोठ गांव में एक पूर्व सैनिक के घर में चोरों ने धावा बोल नकदी और लाखों रुपये के जेवरात उड़ा लिए। घटना को अंजाम देने वाले चोरों की संख्या कितनी थी, अभी यह साफ नहीं, लेकिन चोरी करने के बाद चोर फरार भी हो गए। गृह स्वामी की तहरीर के आधार पर टनकपुर कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। चोरी के इस वाकये से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

16-17 सितंबर की रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच सैलानीगोठ में आर्मी क्षेत्र से कुछ दूरी पर रहने वाले पूर्व फौजी सूबेदार बसंत राम के घर में चोरों ने धावा बोल दिया। पूर्व फौजी अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे, लेकिन चोरों की इस हरकत की उन्हें कानोकान भनक तक नहीं लगी। कमरे की खिड़की की ग्रिल निकाल चोर भीतर दाखिल हुए। संदूक और अलमारी के भीतर से बसंत राम की पत्नी, बहू और दो बेटियों के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। घटना के बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया। जांच का जिम्मा मनिहारगोठ पुलिस चौकी के प्रभारी तेज कुमार को दिया गया है।
गृह स्वामी बसंत राम की तहरीर के आधार पर टनकपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 (ए) और 331 (4) के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराया गया है।
© 2026. All Rights Reserved.