Saturday Jul 4, 2026

चिकित्साधिकारी डॉ. मोहम्मद उमर ने कोतवाली में तहरीर दी

चंपावत जिले के मैदानी क्षेत्र के एक स्कूल का है मामला

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। चंपावत जिले के मैदानी क्षेत्र के एक स्कूल में एक शिक्षक ने छुट्टी के लिए फर्जी चिकित्सा प्रमाणपत्र बना डाला। मामला जानकारी में

आने पर चिकित्साधिकारी ने टनकपुर कोतवाली में तहरीर दी है। आरोपित शिक्षक के खिलाफ अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वरिष्ठ उप निरीक्षक पूरन सिंह तोमर मामले की तफ्तीश कर रहे हैं।

टनकपुर उप जिला अस्पताल के चिकित्साधिकारी मोहम्मद उमर ने टनकपुर कोतवाली में तहरीर दे एक व्यक्ति पर उनके नाम और हस्ताक्षर से फर्जी चिकित्सा प्रमाणपत्र बनाने का आरोप लगाया है। डॉ. उमर का कहना है कि न तो मेडिकल सर्टिफिकेट उन्होंने बनाया है और नहीं इसमें हस्ताक्षर उनके हैं। यह चिकित्सा प्रमाणपत्र 49 दिनों (13 मई से 30 जून तक) का बना है।

 

ऐसे खुला मामला:

मैदानी क्षेत्र के एक स्कूल ने शिक्षक द्वारा बनाए गए फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट का खुलासा ओवर राइटिंग से हुआ। दरअसर प्रमाणपत्र में ओवरराइटिंग और कई खामियां नजर आई। शिक्षक ने जब स्कूल के प्रधानाचार्य को छुट्टी का प्रमाणपत्र दिया, तो उन्हें संदेह हुआ। उन्होंने मेडिकल सर्टिफिकेट बनाने वाले डॉ. मोहम्मद उमर को फोन कर संपर्क साधा। तब पूरे मामले के फर्जी होने की बात सामने आई।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.