Tuesday Oct 13, 2026

टनकपुर वार्ड नंबर 3 और 4 के लोगों ने SDM को सौंपा ज्ञापन

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। रेलवे विभाग की ओर से कई बार नोटिस मिलने से परेशान वार्ड नंबर 3 और 4 के लोगों ने सभासद दिलदार अली के नेतृत्व में SDM को ज्ञापन सौंपा। कहा गया कि रेलवे की जमीन को लेकर रेलवे विभाग और नगर पालिका व राजस्व विभाग के सर्वे में काफी भिन्नता है। कहा कि रेलवे उन्हें बार-बार जगह खाली करने का नोटिस दे रहा है, इससे वे काफी परेशान हैं।

 

ज्ञापन में वार्ड दोनों वार्डों की भूमि पर अतिक्रमण के संबंध में राजस्व विभाग रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग की है। साथ ही सर्वे में पाई गई  त्रुटियों की निष्पक्ष जांच करने की भी मांग उठाई है। राजस्य विभाग के पटवारी एवं तहसीलदार की भूमिका से संबंधित सर्वे रिपोर्ट तथा उसके निष्कर्षों को लेकर स्थानीय नागरिकों के मन में अनेक गंभीर सवाल उत्पन्न हो रहे हैं।

वार्ड के लोगों का कहना है कि सर्वे के दौरान यहां वर्षों से निवास कर रहे परिवारों को एक समान रूप से बाहरी अथवा शरणार्थी पृष्ठभूमि से आए हुए लोगों के रूप में दर्शाया गया है। जबकि जमीनी वास्तविकता इससे भिन्न हो सकती है। यहां अनेक परिवार ऐसे हैं जिनकी दो से तीन पीढ़ियां इसी क्षेत्र में निवास करते हुए बीत चुकी हैं। ज्ञापन देने वालों में नसीम, सहाना बेगम, सायरा बानो, सलीम, नन्हे, मुन्ना, पप्पू, शाहिद हुसैन आदि शामिल थे।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.